परिहार: परिहार थाना में गुंडा परेड, असामाजिक तत्वों को दी चेतावनी
परिहार थाना परिसर में रविवार को गुंडा परेड का आयोजन किया गया। इस दौरान थाना क्षेत्र के चिन्हित असामाजिक तत्वों को थाना बुलाकर उनकी परेड कराई गई। थानाध्यक्ष पंकज यादव ने सभी को कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा आपराधिक गतिविधियों से दूर रहने की सख्त हिदायत दी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में शांति भंग करने या अपराध में संलिप्त पाए जाने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई क