सोनबरसा: सोनबरसा में नशीली दवा तस्कर गिरफ्तार, 44 बोतल कोरेक्स व 290 टैबलेट बरामद
घर के बाहर बेच रहा था नशीली दवा
सोनबरसा थाना पुलिस ने शुक्रवार को गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए नशीली दवा की तस्करी के आरोप में राजीव पासवान को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 44 बोतल प्रतिबंधित कोरेक्स कफ सिरप और 290 नशीली टैबलेट बरामद की गई। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिक की दर्ज करके की कार्रवाई की जा रही है।