ब्राइट फ्यूचर पब्लिक स्कूल चंदवा में दसवी कक्षा के 23 विद्यार्थियों के लिए विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन बड़े ही धूमधाम से किया गया।बतौर मुख्य अतिथि बॉलीबॉल एसोसिएशन रांच की जिला सचिव शेखर बॉस समेत कई लोग शामिल थे।इसके बाद विभाग के संचालक कुश यादव एवं अन्य के द्वारा अतिथियों को अंग वस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।