रानीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत बगुलाहा पंचायत के वार्ड संख्या 2 में घर निर्माण को लेकर सगे भाइयों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि देखते ही देखते मामला हिंसक झड़प में तब्दील हो गया। दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट, लाठी-डंडे और धक्का-मुक्की हुई, जिसमें कई लोग घायल हो गए।