आरा: सोहरा बांध के समीप सुमित सिंह की हत्या मामले में एसपी ने कहा, आरोपी सरेंडर के बाद रिमांड लेकर हत्या के कारण पूछे जाएंगे
Arrah, Bhojpur | Jan 30, 2025 28 जनवरी को सुमित सिंह की गोली मारकर मुखिया और उसके पुत्रों के द्वारा हत्या कर दी गई थी। इस मामले में एसपी मिस्टर राज ने कहा कि आरोपी कोर्ट में सरेंडर कर दिए हैं। अब कोर्ट से आदेश लिया जाएगा और उनको रिमांड पर लिया जाएगा। रिमांड लेने के बाद हत्या के कारण का पता किया जाएगा। 2 दिन की रिमांड की मांग की जा रही है।