आरा: कोईलवर में युवक की हत्या के बाद आरा सदर अस्पताल में मृतक के परिजनों ने पुलिस के साथ मारपीट कर राइफल छीनने का किया प्रयास
Arrah, Bhojpur | Jan 30, 2025 कोइलवर थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर आठ में एक युवक की दिन दहाड़े हत्या कर दी गई। इस मामले में आरा सदर अस्पताल में मृतक के परिजन पुलिस पर आक्रोशित हो गए। पुलिस के साथ मारपीट करने का प्रयास किया। इस दौरान मृतक के एक महिला परिजन सिपाही से राइफल छीलने का भी प्रयास की। मामले में एसपी ने कहा कि परिजन आक्रोशित हो गए थे उन्हें कंट्रोल कर लिया गया।