सांगानेर: प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में कच्ची बस्ती प्रकोष्ठ सम्मेलन आयोजित, विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी मुख्यालय में प्रदेश स्तरीय कच्ची बस्ती प्रकोष्ठ का सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। वहीं कार्यक्रम में राजस्थान कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा,नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली सहित कई वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान कई विषयों पर मंथन किया गया।