तरबगंज: तरबगंज में भारतीय किसान क्रांति यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक
गुरुवार को समय लगभग 2:22 बजे भारतीय किसान क्रांति यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की उन्होंने बताया की तहसील स्तरीय कार्यकारिणी की गठन के लिए बैठक की गई ।जिसमें तरबगंज तहसील व ब्लॉक पर संगठन के कार्यकर्ताओं को विभिन्न पदों पर मनोनीत किया गया है। इस दौरान संगठन के कार्यकर्ताओं के साथ अन्य दर्जनों लोग उपस्थित रहे।