सोहागपुर: शासकीय रघुराज उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में जनगणना के लिए फील्ड ट्रेनरों का प्रशिक्षण हुआ
जिले में जनगणना 2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य के लिए फील्ड ट्रेनरों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शासकीय रघुराज उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आयोजित हुआ। प्रशिक्षण में जनगणना प्रक्रिया, स्व-गणना, वेब पोर्टल उपयोग व सावधानियों की जानकारी दी गई। अपर कलेक्टर सरोधन सिंह के मार्गदर्शन में ग्राम कुदरी में घर-घर जाकर मकान गणना का लाइव डेमो दिया गया।