नामकुम: मौलाना आजाद कॉलोनी में गोलीबारी की घटना में एक युवक घायल, जांच में जुटी पुलिस
Namkum, Ranchi | Jun 11, 2026 मौलाना आजाद कॉलोनी में बुधवार की रात करीब नौ बजे गोलीबारी की घटना हुई है। गोलीबारी की घटना में एक युवक घायल हो गया है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है। मिली जानकारी के अनुसार घायल युवक का नाम शमशेर बताया जा रहा है। घटना के बाद इलाके में अफरा तफरी का माहौल बन गया और काफी संख्या में स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई।