तानसेन: राजीनामा करने के लिए बुलाया और कट्टा तान दिया, दो नामजद
Tansen, Gwalior | Jul 13, 2026 ग्वालियर पुलिस ने पुरानी रंजिश के चलते युवक को बातचीत करने के बहाने बुलाकर उसपर कट्टा तानने वाले दो बदमाशों पर मुकदमा दर्ज किया है। किसी तरह युवक ने भागकर अपनी जान बचाई। पुलिस ने इस मामले में रविवार रात 9 बजे अंशु पंडित और आयुष भदौरिया के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। फरियादी सौरभ यादव के मुताबिक आरोपियों से उसकी किसी गवाही को लेकर दुश्मनी चल रही है।