मोहनपुर: हिरणा मोहल्ले में नाले में पानी बहाने को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट, चार लोग हुए गंभीर रूप से घायल
हिरणा मोहल्ले में नाले में पानी बहाने को लेकर गुरुवार दोपहर 2:00 बजे दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई इस घटना में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए सभी का इलाज सदर अस्पताल में जारी हैं ।इस संबंध में घायल अमीरन बीवी के परिजनों ने बताया कि पाटीदार द्वारा नाले में पानी बहने को लेकर मारपीट की गई जिसमें अमीरन बीवी जुबेदा अंसारी अकबर अंसारी आफताब अंसारी घायल हो गए।