पिपरा: हरिहरगंज में हड्डी, जोड़,नस ट्रॉमा सेंटर में विशेषज्ञ चिकित्सको द्वारा सैकड़ों मरीजों का हुआ नि:शुल्क इलाज
Pipra, Palamu | Jun 26, 2026 हरिहरगंज शहर के मोतीराज कॉलेज रोड स्थित देवी स्थान के समीप शुक्रवार के दोपहर 2 बजे हड्डी, जोड़, नस एवं ट्रॉमा सेंटर का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर आयोजित नि:शुल्क चिकित्सा शिविर में सैकड़ों मरीजों की स्वास्थ्य जांच कर उपचार एवं दवा वितरण किया गया। एमबीबीएस, एमएस (ऑर्थो) हड्डी, जोड़,नस विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ. अभिनव कुमार ने मरीजों की जांच कर इलाज किया।