नोखा: नोखा अस्पताल में लापरवाही का आरोप, 6 वर्षीय मासूम का शव तीन दिन से मोर्चरी में, परिजनों में रोष
Nokha, Bikaner | Jun 9, 2026 बीकानेर के नोखा से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां छह वर्षीय बालक के शव को तीन दिनों से मोर्चरी में बिना डीप फ्रिज के रखे जाने का आरोप लगा है। मामला काहिरा गांव का है, जहां तीन दिन पहले एक थार वाहन की चपेट में आने से पवन नाथ नामक बालक की मौत हो गई थी। परिजनों का आरोप है कि गर्मी के मौसम के बावजूद शव को डीप फ्रिज में नहीं रखा गया, जिससे शव से दुर्गंध आने लग