हुज़ूर: भोपाल के गांधीनगर में जूस विक्रेता पर एसिड हमला, पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया
Huzur, Bhopal | May 7, 2025 भोपाल के गांधी नगर क्षेत्र में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक सिरफिरे युवक ने जूस विक्रेता पर एसिड फेंककर हमला कर दिया। इस हमले में दुकानदार के हाथ-पांव झुलस गए हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है|