टेहरोली: गाता में महिला के परिवार के साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी, थाने में की गई शिकायत
थाना टहरौली क्षेत्र के ग्राम गाता महिला रामदेवी अहिरवार ने आज शनिवार को थाना में आज समय करीब 4 बजे अपना शिकायती पत्र देकर बताया कि बीती रात्रि उसके घर के बाहर गांव के लोगों ने आकर मेरे बेटे एवं पति के साथ गाली गलौज कर मारपीट कर जातिसूचक शब्दों के साथ अपमानित करते हुए जान से मारने की धमकी दी जिसके बाद डायल 112 पुलिस को भी सूचना दी