रामगंजमण्डी: पीपल्दा गांव में बावड़ी के बालाजी मंदिर में चोरी, चोर मोटरों की केबल और तांबे की घंटी ले गए
रामगंजमंडी में मोड़क थाना क्षेत्र के पीपल्दा गांव में बीती रात अज्ञात चोरों ने बावड़ी स्थित बालाजी मंदिर और आसपास के कुओं को निशाना बनाते हुए चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर मंदिर से तांबे की गोटा घंटी चुरा ले गए, वहीं बावड़ी में रखी 4 से 5 पानी की मोटर पंपों की तांबे की केबलें काटकर ले गए। रविवार सुबह करीब 10 बजे ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार ईश्वरप