गया टाउन सीडी ब्लॉक: फार्मर रजिस्ट्री में लापरवाही पर गया में दो किसान सलाहकार को किया गया चयनमुक्त,डीम ने की कार्रवाई
फार्मर रजिस्ट्री कार्य में लापरवाही बरतने पर गया डीएम ने दो किसान सलाहकारों को चयनमुक्त कर दिया है। जिले के अतरी प्रखंड के किसान सलाहकार सुमित कुमार और फतेहपुर प्रखंड के प्रभात कुमार पर निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप कार्य नहीं करने, स्पष्टीकरण का जवाब नहीं देने और विभागीय निर्देशों की अवहेलना का आरोप था।