मंझनपुर: हिसामपुर डेरा में फूस के बने सात घरों में लगी आग, घरेलू सामान जलकर हुए नष्ट, प्रशासन से मदद की गुहार
हिसामपुर डेरा गांव स्थित फूस के बने सात घरों में आग लग गई। इसकी चपेट में आने से घरेलू सारा सामान पूरी तरह जलकर नष्ट हो गया। गनीमत यह रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। आग लगने की वजह का पता नहीं चल सका है। हिसामपुर डेरा में आगजनी की घटना गुरुवार शाम हुई। अज्ञात कारणों से लगी आग तेजी से फैली और देखते ही देखते मो. तौकीर अहमद समेत 7 घर जले हैं।