पीलीबंगा: ब्लैकमेल कर महिला से दुष्कर्म करने के मामले में 5000 रुपए का इनामी किशोर निरुद्ध, पहले एक आरोपी हो चुका है गिरफ्तार
पीलीबंगा पुलिस ने महिला को ब्लैकमेल कर दुष्कर्म करने के चर्चित मामले में ₹5000 के इनामी विधि से संघर्षरत एक किशोर को निरुद्ध किया है। पुलिस ने आज शनिवार को जानकारी देते हुए बताया कि मामले में पूर्व में एक आरोपी को गिरफ्तार का न्यायिक अभिरक्षा में भिजवाया जा चुका है। आरोपियों ने पीड़िता की आपत्तिजनक तस्वीर तैयार कर उसे वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल किया था