बरेली: इज्जत नगर थाना क्षेत्र मुड़िया अहमदनगर में हिंदू युवक से शादी करने पर युवती के परिजनों ने जमकर की मारपीट
इज्जत नगर थाना क्षेत्र के मुड़िया अहमदनगर के रहने वाले एक युवक ने एक विशेष समुदाय की युवती से प्रेम विवाह कर लिया ।इसके बाद युवती के परिजनों ने युवक के परिवार के लोगों पर जानलेवा हमला कर दिया ।जिसमें वह बुरी तरह घायल हो गए। जिसकी शिकायत उन्होंने तत्काल थाना पुलिस से की है ।थाना पुलिस का कहना है कि मामले में छानबीन शुरू कर दी गई है।