कर्वी: चित्रकूट में जब्बर सिंह पटेल की अध्यक्षता में अपना दल एस की बैठक, संगठन की मजबूती पर जोर दिया गया
चित्रकूट के मानिकपुर विधानसभा की मासिक बैठक रविवार दोपहर 1 बजे गडरियन पुरवा खरौंध में आयोजित हुई, जिसमें अपना दल एस नेताओं ने बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने पर जोर दिया। राष्ट्रीय सचिव राजेश पटेल ‘बुलबुल’ और जिलाध्यक्ष हेमराज सिंह पटेल ने कार्यकर्ताओं को आगामी चुनाव की तैयारी में जुटने का आह्वान किया। कर्वी में भी संगठनात्मक बैठक सम्पन्न हुई।