पंचकूला: श्री माता मनसा देवी में विश्वास फाउंडेशन द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में पुलिस कर्मियों सहित 31 लोगों ने किया रक्तदान
रक्त की कमी को पूरा करने के लिए विश्वास फाउंडेशन द्वारा श्री माता मनसा देवी में रक्तदान शिविर लगाया और पुलिस कर्मियों सहित 31 लोगो ने रक्तदान किया। श्राइन बोर्ड ओर इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी जिला शाखा पंचकूला के सहयोग से माता मनसा देवी परिसर में रक्तदान शिविर लगाया। इस रक्तदान शिविर में पुलिस कर्मियों द्वारा भी रक्तदान किया गया।