पंचकूला: सेक्टर 17 राजीव कॉलोनी में सट्टा खाईवाल करते हुए पुलिस की छापेमारी , गैंबलिंग एक्ट के तहत मामला दर्ज
सेक्टर 14 थाना पुलिस ने राजीव कॉलोनी में सट्टा खाईवाल करते हुए छापेमारी के दौरान मौके से 1550 रुपए बरामद किये। इस मामले में सेक्टर 14 थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि सेक्टर 17 राजीव कॉलोनी में सट्टा खाईवाल का काम किया जा रहा है और पुलिस ने सूचना मिलते ही मौके पर छापेमारी की और मौके से सट्टे में लगाए गए 1550 रुपए बरामद कर गैंबलिंग एक्ट के तहत मामला दर्ज किया