पंचकूला: पंचकूला ज़िले में मतगणना एजेंटों की होगी पुलिस वेरिफिकेशन - जिला निर्वाचन अधिकारी
उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डा. यश गर्ग ने कहा कि 4 जून को लोकसभा आम चुनाव- 2024 के मतों की होने वाली मतगणना के लिए किसी भी राजनैतिक पार्टी या चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों की ओर से नामित मतगणना एजेंट की पुलिस वेरिफिकेशन की जाएगी।उन्होंने स्पष्ट किया कि जिला में लोकसभा के चुनाव निष्पक्ष व पारदर्शी तरीके से हुए हैं।