पंचकूला: राजपूत सभा पिंजौर-कालका ने गणेशपुर भौरियां मंदिर में मनाया महाराणा प्रताप जयंती समारोह, वन मंत्री रहे मुख्य अतिथि
राजपूत सभा पिंजौर-कालका द्वारा गणेशपुर भौरियां मन्दिर में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जयंती समारोह धूमधाम से मनाया गया । इस मौके पर समारोह के मुख्य अतिथि कुंवर संजय सिंह वन मंत्री हरियाणा सरकार ने शिरकत की,अमित पाल राणा चेयरमैन हरियाणा राज्य सहकारी एवं ग्रामीण विकास बैंक व क्षत्रीय समाज के लोग मौजूद रहे।