जसवंतनगर: जसवंतनगर पुलिस ने मारपीट और फायरिंग के आरोप में तीन आरोपियों को धरवार मार्ग से किया गिरफ्तार, भेजा जेल
ग्राम महलई में हर्ष को दबँग युवकों ने पकड़कर खेत में ले जाकर बेल्ट-लात-घूंसों से पीटा। पीड़ित भागा तो आरोपियों ने फायरिंग कर दी, हर्ष बाल-बाल बच गया। पीड़ित के पिता विनय कुमार की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी हर्षित, कपिल, धर्मेन्द्र जाटव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपी हर्षित, कपिल, धर्मेन्द्र को धरवार मार्ग गिरफ्तार कर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई में जेलभेजा।