बांसवाड़ा: गामड़ी में प्रशासन का ग्राम सेवा शिविर का आयोजन
राज्य सरकार की निर्देशानुसार जिले भर में इन दिनों प्रशासन द्वारा ग्राम सेवा शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। जिसके तहत शनिवार सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बांसवाड़ा तहसील के गामड़ी ग्राम पंचायत में ग्राम सेवा शिविर का आयोजन किया गया। इसी शिविर मे पंचायती राज के अंतर्गत सभी विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारियों ने शिविर में भाग लेकर अपनी सेवाएं प्रदान की।