बांसवाड़ा: पुलिस लाइन में दीपावली से पहले पुलिस का तोहफा: 55 लाख के 166 गुमशुदा मोबाइल बरामद, मालिकों को लौटाए गए
बांसवाड़ा पुलिस को दीपावली त्यौहार से ठीक पहले एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने देशभर के विभिन्न राज्यों से गुमशुदा हुए कुल 166 मोबाइल फोन को बरामद किया है, जिनकी कीमत लगभग 55 लाख रुपये है। बरामद किए गए मोबाइलों को शुक्रवार शाम 4:30 बजे उनके मूल मालिकों को सौंप दिया गया, जिन्होंने पुलिस टीम का हार्दिक आभार व्यक्त किया।