बांसवाड़ा: कॉलेज मैदान में दशहरे मेले के तहत सुबह 4 बजे तक चला अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन
अनामिका जैन अंबर, योगेंद्र शर्मा, जानी बैरागी ने बटोरी तालियां बांसवाड़ा शहर के कॉलेज मैदान में नगर परिषद द्वारा शुक्रवार रात 10 बजे आयोजित दशहरा महोत्सव के तहत अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें देशभर से आए हुए जाने-माने कवियों ने अपनी कविताओं से लोगों का भरपूर मनोरंजन किया।