महसी: पथार खुर्द के पास मिट्टी खनन में संलिप्त एक मडलोडर मशीन और दो ट्रालियों को टीम ने किया सीज, मचा हड़कंप
खैरीघाट थाना क्षेत्र में लगातार मिट्टी खनन की जानकारी राजस्व टीम को मिल रही थी। गुरुवार तड़के करीब 4 बजे नायब तहसीलदार शिवपुर मथुरा प्रसाद तथा क्षेत्रीय लेखपाल सहित पुलिस टीम भ्रमण पर थी। इसी दौरान पथार खुर्द के पास मिट्टी खनन हो रहा था। नायब तहसीलदार शिवपुर मथुरा प्रसाद ने बताया कि टीम सहित कार्रवाई के लिए मौके पर पहुंचे।।