चाचौड़ा: चाचौड़ा क्षेत्र में खाद न मिलने से किसान परेशान, वितरण में लापरवाही पर सहकारी शाखा चाचौड़ा के प्रभारी को बदला
Chachaura, Guna | Jun 25, 2026 चाचौड़ा में खाद वितरण व्यवस्था में लापरवाही और किसानों की परेशानी को लेकर 25 जून को जिला सहकारी बैंक गुना मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने कार्यवाही की। शाखा चाचौड़ा प्रभारी शाखा प्रबंधक शिव सिंह शर्मा को हटाकर मोंटू बिंदल बैंकिंग सहायक को प्रभार दिया गया है। शिव सिंह शर्मा को मूल पद समिति प्रबंधक होने पर संबंधित समितियां के संचालन हेतु पदस्थ किया गया है।