जबलपुर से अधारताल के बीच LTT बनारस एक्सप्रेस ट्रेन मे अचानक बीती रात पथराव होने लगा,जहा इस दौरान ऐसी गेट के कांच का शीशा चटक गया।बताया जा रहा है की कुछ शरारती बच्चो के द्वारा ट्रेन में पत्थर चलाए वही इस घटना से हड़कंप मच गया और यात्री सहम गए।चलती ट्रेन पर पथराव से हड़कंप मच गया था।टीम ने मौके पर पहुंचकर बच्चों को समझाइश दी। दौरान सौभाग्य से कोई घायल नही हुआ।