बेतिया: कालीबाग थाना क्षेत्र के पुरानी गुदरी तुरहा टोली वार्ड नंबर 9 में दहेज को लेकर नवविवाहिता की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मृतका के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर गला दबाकर हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि घटना 2 फरवरी की रात की है। स्थानीय लोगों द्वारा सूचना मिलने पर जब