हरदोई: कोतवाली देहात क्षेत्र के लालपालपुर चौराहा के पास कार और ऑटो की टक्कर,ऑटो चालक समेत पांच लोग घायल
Hardoi, Hardoi | May 12, 2024 कोतवाली देहात के लालपालपुर चौराहा के पास दोपहर करीब 12 बजे कार और ऑटो की आपस में टक्कर हो गयी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए। घटना में ऑटो चालक समेत पांच लोग गंभीर घायल हुए हैं जिन्हें पुलिस ने इलाज के लिए मेडिकल कालेज भेजा गया है।लोगों ने बताया कि अर्टिगा कार का अगला टायर फटने की वजह से गाड़ी कंट्रोल के बाहर हो गई जिसके वजह से यह हादसा हुआ है।