हरदोई: कुइयां चौराहे के पास ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार एक शख्स की हुई मौत, पुलिस ने शव का कराया पोस्टमार्टम
Hardoi, Hardoi | May 12, 2024 शनिवार की देर शाम बेनीगंज कोतवाली देहात के लालता पुरवा निवासी संदीप मिश्रा बाइक से प्रतापनगर चौराहे से हरदोई की तरफ आ रहा था,उसी बीच रास्ते में बेनीगंज कोतवाली के कुइयां चौराहे के पास से सामने से आ रहे तेज़ रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक को टक्कर मार दी।टक्कर इतनी ज़ोरदार थी कि संदीप उछल कर काफी दूर गिर कर बुरी तरह से ज़ख्मी हो गया और उसकी मौत हो गयी।