हरदोई: मम्मरपुर के पास अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलटी तेज रफ्तार बाइक, गंभीर रूप से घायल हुआ बाइक सवार युवक
Hardoi, Hardoi | May 12, 2024 कोतवाली शहर क्षेत्र के मम्मरपुर के पास एक तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई।जिसमें बाइक सवार विपिन पुत्र रामकुमार निवासी रद्देपुरवा गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल विपिन को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।परिजनों के मुताबिक विपिन बावन अपने किसी काम से गया था और वहां से वापस आ रहा था।