हरदोई: हरदोई-लखनऊ नेशनल हाईवे पर लालपालपुर चौराहे के पास कार और सीएनजी ऑटो की आपस में भिडंत,5 लोग घायल,जिला अस्पताल भेजे गए
Hardoi, Hardoi | May 12, 2024 शहर कोतवाली क्षेत्र के हरदोई लखनऊ नेशनल हाईवे मार्ग पर लालपालपुर चौराहे के पास कार और सीएनजी ऑटो की आपस में जोरदार भिड़ंत हो गई।जिसमें पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।स्थानीय लोगों ने घायलों को गाड़ी से सुरक्षित बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुँचे लालपालपुर चौकी के पुलिस कर्मियों ने एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया।