सदर: कीडगंज में यमुना नदी से मिला 22 वर्षीय लापता युवती का शव, मनकामेश्वर मंदिर के पीछे की घटना
Sadar, Allahabad | Jul 23, 2026
प्रयागराज के कीडगंज में मनकामेश्वर मंदिर के पीछे यमुना नदी से एक युवती का शव मिलने से सनसनी फैल गई। जेब में मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान करछना के सुलमई गांव निवासी 22 वर्षीय मानसी के रूप में हुई। वह 16 जुलाई से घर से लापता थी।पुलिस ने बताया कि दोपहर में दो बजे के करीब कुछ लोग मनकामेश्वर मंदिर के पास थे। इसी दौरान पीछे की ओर नदी में एक शव उतराता दिखाई दिया