नौगावां सादात: नौगांवा के गांव बरखेड़ा में उर्स के अवसर पर कव्वाली का हुआ आयोजन
नौगांवा तहसील क्षेत्र के गांव बरखेड़ा में उर्स मेले का आयोजन किया गया। इस दौरान ग्राम प्रधान उमेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया है कि गांव में उर्स मेले का आयोजन किया गया है। उसके साथ-साथ कव्वाली कार्यक्रम भी किए जाएंगे, इस मौके पर शाहरुख सलमानी, शबाब सलमानी, फुरकान सलमानी, आसिफ अली सलमानी, सदर सलमानी, अनस सलमानी आदि लोग मौजूद रहे हैं।