आज दिनांक 11.07.2026 को थाना नन्दग्राम पर रात्रि 01:00 बजे के आसपास जो 07 वर्षीय बच्ची के शव की बरामदगी की सूचना थी उस पर तुरन्त संज्ञान लेते हुये थाना नन्दग्राम की पुलिस टीम द्वारा शव को कब्जे मे लेकर पंचायतनामा की कार्यवाही पूर्ण कराई गई व एक पैनल के द्वारा शव के पोस्टमार्टम की कार्यवाही भी पूर्ण कराई गई है । इसमे एफएसएल (FSL) के द्वारा भी साक्ष्य संकलन की कार्यवाही की गई है । परिवारी जनो से तहरीर प्राप्त कर सुसंगत धाराओ मे जिसमे रेप, अपहरण, मर्डर एवं पॉक्सो की धाराये सम्मिलित है मे अभियोग पंजीकृत किया गया है । सीसीटीवी फुटेज के अवलोकन एवं अन्य साक्ष्यो के आधार पर 02 मुख्य अभियुक्तो की गिरफ्तारी कर ली गई है जिसमे एक बालिग है व एक नाबालिग है । अग्रिम वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है ।
वीडियो बाइट~श्रीमती प्रियाश्री पाल, सहायक पुलिस आयुक्त नन्दग्राम (कार्यवाहक)
@Uppolice
9 views | Ghaziabad, Uttar Pradesh | Jul 11, 2026