गरौठा: गरौठा विधायक ने गेहूं क्रय केंद्रों का किया निरीक्षण, बारदाना संकट के तुरंत समाधान का दिया भरोसा
गुरसरांय मंडी में गरौठा विधायक जवाहरलाल राजपूत ने गेहूं क्रय केंद्रों का निरीक्षण कर किसानों की समस्याएं सुनीं। किसानों ने बारदाने की कमी की शिकायत की, जिस पर विधायक ने तुरंत संज्ञान लेते हुए अगले दिन पर्याप्त बारदाना उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया और अधिकारियों को व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए।