नवाबगंज: भयारा गांव के एक परिवार की तीन बेटियां दिव्यांग, पिता भी सहारे के मोहताज, नहीं मिल रहा सरकारी योजना का लाभ
भयारा में दिव्यांगजनों की बदहाल स्थिति सरकारी योजनाओं की जमीनी हकीकत उजागर कर रही है। गांव के एक ही परिवार की तीन बेटियां गंभीर शारीरिक विकलांगता से जूझ रही हैं, वहीं 40 वर्षीय एक अन्य दिव्यांग व्यक्ति भी सरकारी सहायता से वंचित है। अकरम की छह बेटियों में से तीन, 22 वर्षीय इकरा, 12 वर्षीय खुशनुमा और 3 वर्षीय मासूम बच्ची, लगभग 80 प्रतिशत तक शारीरिक विकलांग है।