बलरामपुर: नगर पालिका द्वारा शुरू किया गया अतिक्रमण मुक्त अभियान, मजीद मोड़ से पानी टंकी तक प्रशासन ने बुलडोजर से हटवाया अतिक्रमण
बलरामपुर नगर के मजीद मोड़ पर मंगलवार को नगर पालिका परिषद ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। नगरपालिका का बुलडोजर बाजार पहुंचा, जिसके बाद मजीद मोड़ से पानी टंकी तक सड़क किनारे के अवैध कब्जों को चरणबद्ध तरीके से हटाया गया। अभियान के तहत, नगरपालिका कर्मचारियों ने जेसीबी की सहायता से नालियों के ऊपर बने छज्जे, शेड और अन्य पक्के व कच्चे निर्माणों को ध्वस्त किया।