बलरामपुर: नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. धीरेंद्र प्रताप सिंह 'धीरू' ने महिला सफाईकर्मियों को अंगवस्त्र भेंटकर किया सम्मानित
आदर्श नगरपालिका परिषद बलरामपुर में महिला सफाईकर्मियों के सम्मान एवं प्रोत्साहन हेतु मंगलवार को एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष डॉ. धीरेन्द्र प्रताप सिंह धीरू तथा अधिशासी अधिकारी लाल चन्द्र मौर्य ने सभी महिला सफाई कर्मचारियों को तीन-तीन सूट और साड़ियाँ भेंट कीं।