इस्माइलपुर: इस्माईलपुर में शराबबंदी मामले में दो लोग गिरफ्तार
इस्माईलपुर थाना कांड संख्या 88/26 (दिनांक 26.04.26) में बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम 2022 की धारा 37 के तहत पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपितों में चन्दन कुमार दास (छोटी परबत्ता) और तेसो मंडल (मेघल टोला, इस्माईलपुर) शामिल हैं। दोनों को न्यायालय भेज दिया गया है।