मढ़ौरा: खरीदाहा में हत्या व आर्म्स ऐक्ट के अभियुक्त के दरवाजे पर पुलिस ने चस्पाया इस्तेहार
अनुमंडल के खरीदाहा में हत्या व आर्म्स ऐक्ट के फरार दो अभियुक्तों के दरवाजे पर पुलिस ने कुर्की हेतु इस्तेहार चस्पाया और विधिवत् तामिला कराया। एसडीपीओ मढ़ौरा ने शनिवार की सुबह छः बजे जानकारी दिया कि झरिया थानाकांड संख्या 318/25 के फरार अभियुक्त सुजीत राय और रमन पाण्डेय के दरवाजे पर पुलिस ने न्यायलय के आदेश के आलोक में कुर्की हेतु इस्तेहार चस्पाया ।