अकबरपुर: जनपद न्यायालय माती में कोर्ट के अंदर मुकदमे की बहस के दौरान दो वकीलों के बीच हुई मारपीट, दोनों अस्पताल में भर्ती
अकबरपुर थाना क्षेत्र जिला न्यायालय माती में कोर्ट के अन्दर दो वकीलों समीर कुमार त्रिवेदी पुत्र रमेश चंद्र त्रिवेदी निवासी ग्राम पुर थाना अकबरपुर जनपद कानपुर देहात व बृजेन्द्र नाथ मिश्र पुत्र स्वर्गीय बैकुंठ नाथ मिश्र निवासी ग्राम सिंहपुर, मुरहर थाना चौबेपुर जनपद कानपुर नगर के बीच मुकदमें में बहस के दौरान फाईल को लेकर आपस में बहस हुई तथा मारपीट हो गई।