सहारनपुर: थाना देहात कोतवाली क्षेत्र में चोरों के हौसले बुलंद, ताहरपुर दिल्ली रोड स्थित मकान से तीन सिलाई मशीनें चोरी
थाना देहात कोतवाली क्षेत्र के ताहरपुर, दिल्ली रोड स्थित एक मकान में चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम देते हुए तीन सिलाई मशीनों पर मंगलवार दोपहर 2:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार हाथ साफ कर दिया। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। जानकारी के अनुसार, अज्ञात चोर देर रात मकान में घुसे और वहां रखी तीन सिलाई मशीनें चोरी कर फरार हो गए।