कोरबा: छत्तीसगढ़ के कोरबा में कटघोरा वन मंडल में दावानल की घटनाएं बेकाबू, दो महीने में 200 मामले दर्ज
Korba, Korba | Apr 27, 2026 कोरबा जिले के कटघोरा वन मंडल में जंगल में आग लगने की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। पिछले दो महीनों में ही 200 से अधिक दावानल की घटनाएं सामने आ चुकी हैं, जबकि पूरे पिछले साल यह आंकड़ा 440 था।कटघोरा DFO कुमार निशांत ने आरोप लगाया है कि महुआ और चार संग्राहक जंगल में जानबूझकर आग लगा रहे हैं।